Reliance Infrastructure: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा ने चुकाया 87% कर्ज, शेयर में लगा 20% अपर सर्किट

Reliance Infrastructure Upper Circuit: रिलायंस इंफ्रा ने कहा कि इस तरह कंपनी की नेटवर्थ 9,041 करोड़ रुपये है। रिलायंस इन्फ्रा ने भारतीय जीवन बीमा निगम, एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक और अन्य कर्जदाताओं का बकाया चुका दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रा ने चुकाया 87% कर्ज
  • शेयर में लगा 20% अपर सर्किट
  • अनिल अंबानी की है कंपनी

Reliance Infrastructure Upper Circuit: अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईसीआईसीआई बैंक और अन्य कर्जदाताओं का बकाया चुकाने के बाद अपना स्टैंडअलोन कर्ज 87 प्रतिशत घटा लिया है। अब कंपनी पर 475 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बुधवार को शेयर बाजार और मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसका स्टैंडअलोन आधार पर एक्सटर्नल कर्ज 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये रह गया है।

Reliance Infrastructure Hits Upper Circuit

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने ऊपरी सर्किट छुआ

ये भी पढ़ें -

End of Feed