बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी के हाथ से निकल गई एक और कंपनी ! हो गयी थी दिवालिया, अब ये अरबपति बना नया मालिक

Reliance Capital, Anil Ambani: अनिल अंबानी ने आखिरकार रिलायंस कैपिटल पर अपना कंट्रोल खो दिया है। गौरतलब है कि हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने आधिकारिक तौर पर कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल का कंट्रोल पूरी तरह हासिल कर लिया है।

Image

आईआईएचएल ने रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण पूरा किया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस कैपिटल की नई मालिक बनी IIHL
  • अनिल अंबानी के हाथ से निकल गई कंपनी
  • IIHL के चेयरमैन हैं अशोक हिंदुजा

Reliance Capital, Anil Ambani: अनिल अंबानी ने आखिरकार रिलायंस कैपिटल पर अपना कंट्रोल खो दिया है। गौरतलब है कि हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने आधिकारिक तौर पर कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल का कंट्रोल पूरी तरह हासिल कर लिया है। बता दें कि IIHL ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए जितनी राशि की बोली लगाई थी, उतनी राशि रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं को ट्रांसफर कर दी है, जिससे लेन-देन फाइनल हो चुकी है। IIHL के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि कर दी है। बता दें कि हिंदुजा परिवार की संपत्ति 1.90 लाख करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

RBI ने बोर्ड को कर दिया था सस्पेंड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खराब मैनेजमेंट और लोन चुकाने में चूक के कारण अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) की हिस्सा रही रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को निलंबित कर दिया था।

इतना ही नहीं तब आरबीआई ने नागेश्वर राव वाई को कंपनी का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त कर दिया था।

मैनेजमेंट भी होगा ट्रांसफर

इस बीच अशोक हिंदुजा ने कहा है कि हमारी तरफ से लेन-देन पूरा हो चुका है। फंड को एक एस्क्रो अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया रिलायंस कैपिटल (आरकैप) का मैनेजमेंट बुधवार को आधिकारिक तौर पर ट्रांसफर होने की उम्मीद है।

20,000 करोड़ रुपये का हो सकता है कारोबार

अशोक हिंदुजा ने कंपनी के भविष्य पर भरोसा जताया और कहा कि रिलायंस कैपिटल के लिए वैल्यू क्रिएशन का सफर अभी शुरू ही हुआ है। उन्होंने अनुमान लगाया कि कारोबार कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

कंपनी के कर्मचारियों का क्या होगा

रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL ने रिस्ट्रक्चर प्लान बनाया है। मगर इसके बावजूद अशोक हिंदुजा ने आश्वासन दिया कि रिलायंस कैपिटल के 1.28 लाख कर्मचारियों के हितों की हर संभव रक्षा की जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article