झुनझुनवाला का रिलायंस समूह के साथ कोई संबंध नहीं, निवेश से पहले जानें सच्चाई

रिलायंस पावर ने बाजार में चल रही चर्चाओं के बीच बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। अमिताभ झुनझुनवाला की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद कंपनी ने साफ किया है कि उनका 2019 के बाद से समूह से कोई संबंध नहीं है।

रिलायंस ग्रुप के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद रिलायंस पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि झुनझुनवाला का वर्ष 2019 के बाद से ही समूह के साथ कोई संबंध नहीं है। अनिल अंबानी की अगुवाई वाले समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा कि झुनझुनवाला सितंबर, 2019 में ही समूह से अलग हो गए थे और उसके बाद से उनका समूह की किसी भी कंपनी से कोई जुड़ाव नहीं रहा है।

Anil Ambani News

रिलायंस ग्रुप

बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी मामला

यह जांच कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी है, जिसमें रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) जैसी कंपनियों के जरिये फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल कर गड़बड़ी किए जाने का आरोप है। ईडी का धनशोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। झुनझुनवाला मार्च, 2003 से लेकर सितंबर, 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक रहे थे, जो आरएचएफएल और आरसीएफएल की होल्डिंग कंपनी है।

End of Feed