Angel One Share: एंजेल वन के शेयर 6 फीसदी गिरे, Q4 में ऐसा क्या हुआ जो निवेशक डर गए?

Angel One Share Price: angel one ने q4fy25 में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों में घबराहट देखी गई और शेयरों में 6% की गिरावट दर्ज हुई। मुनाफा लगभग 49% घटा, जबकि ब्रोकिंग रेवेन्यू में 28% की गिरावट आई। हालाँकि कंपनी ने ₹26 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Q4FY25 में मुनाफा ₹399.9 करोड़ से घटकर ₹174.5 करोड़ रह गया
  • ब्रोकिंग रेवेन्यू 28% घटकर ₹490.6 करोड़ पर पहुँचा
  • कंपनी ने FY25 के लिए ₹26 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया

Angel One Share Price: Angel One के मार्च 2025 तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते गुरुवार को इसके शेयरों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई। NSE पर कंपनी का शेयर ₹2,201 का इंट्राडे लो छू गया। कंपनी की कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,056 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 1,357.3 करोड़ रुपये की तुलना में 22.1% कम है। वहीं, नेट प्रॉफिट (Profit After Tax) में भी 48.7% की भारी गिरावट आई है, जो अब ₹174.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा ₹399.9 करोड़ था।

angel one share price, angel one share price news

एंजेल वन शेयर प्राइस।

क्या कहा ब्रोकरेज हाउस ने?

Motilal Oswal Financial Services के अनुसार, कंपनी के Q4 नतीजों पर F&O रेगुलेशन और कमज़ोर मार्केट सेंटिमेंट का असर पड़ा है। इसके साथ ही IPL स्पेंडिंग और हाई कॉस्ट स्ट्रक्चर ने मुनाफे पर दबाव डाला है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी प्राइसिंग स्ट्रेटजी और नए बिज़नेस वर्टिकल्स के ज़रिये भविष्य में ग्रोथ और मार्जिन रिकवरी की ओर बढ़ सकती है।

End of Feed