बिजनेस

Angel One Share: Angel one शेयर में आई तूफानी तेजी! क्या 3200 तक छुएगा भाव? मार्केट एक्सपर्ट ने कही ये बात

Angel One Share Price Target: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजे 13.95% का उछाल देखने को मिला। यह शेयर 3,102.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कल भी स्टॉक में एक्शन देखने को मिला था। तो चलिए जानते हैं इस तेजी की क्या वजह है और इस दौरान इस शेयर में पैसा लगाना कितना सही है। एक्सपर्ट से जानते हैं।

Image

एंजेल वन शेयर प्राइस टारगेट

Photo : Times Now Digital

Angel One Share Price Target: Angel One के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। इसके पीछे की वजह Angel One कंपनी के शानदार दूसरी तिमाही के नतीजे माने जा रहे हैं। आगे इस स्टॉक में कितनी तेजी देखने को मिल सकती इस पर ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। तो चलिए उनसे इसका शेयर प्राइस टारगेट भी जानते हैं।

शेयर मार्केट एक्सपर्ट की राय

ET Now Swadesh के खास शो में शेयर मार्केट एक्सपर्ट वैशाली ने बताया कि इस स्टॉक को 2800 के ऊपर स्सटेन करना है। अगर ये स्टॉक स्सटेन करता है तो ये व्यू और भी पॉजिटिव बनने वाला है। इसलिए आगे हम शेयर का टारगेट 3200 रुपए का मान कर चल सकते हैं। इस स्टॉक को लेकर मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि इस पर व्यू बुलिश है इस स्टॉक को 2650 के स्टॉप लॉस के साथ खऱीदा जा सकता है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Angel One Share Price Today

दोपहर 1 बजे 13.95% का उछाल देखने को मिला। यह शेयर 3,102.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Angel One Q2 Results: कैसा था एंजेल वन का रिजल्ट

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 423.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह एक साल पहले इस तिमाही में 304.5 करोड़ रुपये था। यह बढ़ोतरी कंपनी के मुनाफे में 39 फीसदी है। सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का EBITDA 51.5 फीसदी बढ़कर 671.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Angel one Share Price History: एंजेल वन शेयर प्राइस हिस्ट्री

एंजेल वन शेयर में एक महीने में 43.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। BSE Analytics के अनुसार कंपनी के शेयर में 2 साल में 79.89 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 3 साल में स्टॉक ने 80.96 फीसदी के शानदार रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article