Anant Ambani और Radhika Merchant की हुई सगाई, गोल-धना और चुनरी की रस्म के बाद दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:03 PM IST

Anant Ambani, Radhika Merchant engagement : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की अंबानी निवास में परिवार, दोस्तों और सम्मानित परंपराओं के बीच औपचारिक रूप से सगाई हुई। सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं।

Anant Ambani, Radhika Merchant engagement : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आज परिवार और दोस्तों की उपस्थिती में पूरे रस्मों रिवाजों के साथ सगाई के बंधन में बंध गए। सगाई का कार्यक्रम मुंबई में अंबानी निवास पर हुआ। गुजराती हिंदू परिवारों के बीच पीढ़ियों से चली आ रही, सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को उपहार सौंपे। अनंत की मां नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया नृत्य प्रदर्शन, कार्यक्रम की जान रहा।

Anant Ambani, Radhika Merchant engagement

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की हुई सगाई

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये के बीज गोल-धना गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है। कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियों पहनाता है। इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता हैं। शाम के उत्सव के लिए सबसे पहले अनंत की बहन ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राधिका को उनके मर्चेंट निवास पर जा कर आमंत्रित किया। इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने आवास पर आरती और मंत्रोच्चारण के बीच वधू पक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

End of Feed