बिजनेस

Amul Milk Price: इस राज्य में महंगा हुआ अमूल दूध, बढ़ गई कीमत; जानें नया रेट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 03:36 PM IST

Amul Milk Price: अमूल ने 1 अप्रैल से गुजरात में ताजे दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद दूध की कीमतों में यह पहली वृद्धि है। बढ़ोतरी MRP में 3-4 प्रतिशत की हुई है। कीमतों में वृद्धि के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Image

Amul Milk Price: अमूल दूध की कीमतों में वृद्धि

Photo : BCCL

Amul Milk Price: अमूल दूध एक बार फिर से महंगा हो गया है। अमूल ने गुजरात में दूधों की कीमतों में वृद्धि का फैसला किया है। यह वृद्धि एक अप्रैल से लागू हो गई है। इस वृद्धि से जहां किसानों को फायदा होगा, वहीं ग्राहकों को दूध के लिए और पैसे देने पड़ेंगे।

कहां पड़ेगा असर

अमूल ने 1 अप्रैल से गुजरात में ताजे दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद दूध की कीमतों में यह पहली वृद्धि है। बढ़ोतरी MRP में 3-4 प्रतिशत की हुई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद और सौराष्ट्र-कच्छ बाजारों में 1 अप्रैल से यह बढ़ोतरी लागू होगी।

नया रेट

कीमतों में वृद्धि के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताज़ा की 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पहले मिली थी छूट

पिछले छह महीनों में GCMMF ने पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की थी, तब गुजरात को छूट दी गई थी। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले, अमूल ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपये प्रति लीटर और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

क्या कहा अमूल ने

अमूल ने कहा कि कीमतों में वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में पशु आहार की लागत में 13-14 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई है। जिसके परिणामस्वरूप किसानों के लिए दूध उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि हुई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article