Amkay Products IPO: एमके प्रोडक्ट्स IPO 100 गुना सब्सक्राइब, 82% पहुंचा GMP, जानें कब तक है निवेश का मौका

Amkay Products IPO Review in Hindi: गुरुवार 2 मई को करीब साढ़े 12 बजे तक एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब तक इसे 100.84 गुना आवेदन मिल (Amkay Products IPO Application) चुके हैं। कंपनी आईपीओ में 15,22,000 शेयर बेचेगी, जबकि इसे 15,34,72,000 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमके प्रोडक्ट्स के IPO को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
  • 100 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • 45 रु पहुंच चुका है GMP

Amkay Products IPO GMP: एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ खुला हुआ है। एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ 30 अप्रैल को खुला था और 3 मई को बंद होगा। इसका GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम निवेशकों को तगड़े रिटर्न का संकेत दे रहा है। इसी के चलते इस आईपीओ को काफी तगड़ा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि एमके प्रोडक्ट्स के एसएमई आईपीओ में शेयरों का प्राइस (amkay products ipo gmp price) 55 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी के शेयर का जीएमपी 45 रु हो गया है। यानी निवेशकों को एक शेयर पर 45 रु का फायदा हो सकता है। इस तरह उन्हें मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर ही करीब 82 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। आगे जानिए इस आईपीओ की बाकी डिटेल (Amkay Products IPO Review in Hindi )।

Amkay Products IPO GMP

एमके प्रोडक्ट्स का IPO 100 गुना सब्सक्राइब

Amkay Products IPO Issue Date: 30 April 2024

Amkay Products IPO Closing Date Date: 3 May 2024

End of Feed