ओडिशा दौरे पर अमित शाह, पारादीप में आज IFFCO का नया सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट देश को करेंगे समर्पित

Paradip IFFCO Sulphuric Acid Plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पारादीप में तीसरे सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और भुवनेश्वर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे में सहकारिता, कृषि और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई नई पहल शुरू की जाएंगी।

Paradip IFFCO Sulphuric Acid Plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज शुक्रवार (06 मार्च 2026) को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पारादीप में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी IFFCO के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भुवनेश्वर में सहकारिता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में अमित शाह पारादीप जाएंगे। यहां IFFCO केंद्र में लगाए गए तीसरे सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट (एसएपी-3) को औपचारिक रूप से देश को समर्पित करेंगे। यह संयंत्र उर्वरक उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और इससे उर्वरक उद्योग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए कृषि क्षेत्र को भी फायदा होगा क्योंकि उर्वरक उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

Paradip IFFCO Sulphuric Acid Plant

अमित शाह आज ओडिशा में इफको का सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट देश को करेंगे समर्पित (तस्वीर-istock/X)

भुवनेश्वर में कई योजनाओं और कार्यक्रमों की शुरुआत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पारादीप के कार्यक्रम के बाद अमित शाह भुवनेश्वर जाएंगे। यहां आईडीसीओ एग्जिबिशन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान ओडिशा की नई प्रदेश सहकारिता नीति भी जारी की जाएगी। इसके अलावा त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी के तहत एक नए स्कूल की स्थापना से जुड़े कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में बडम्बा शुगर इंडस्ट्रीज को दोबारा शुरू करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में सहकारी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed