'500 रुपये लगाओ, बन जाओ सह-मालिक', अपनाएं भारत टैक्सी का ये इंवेस्टमेंट मॉडल

Bharat Taxi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हाल में ‘भारत टैक्सी’ नामक सहकारी राइड-हेलिंग सेवा शुरू की। यह प्लेटफॉर्म टैक्सी और ऑटो चालकों को मुनाफे में हिस्सा और मालिकाना हक देगा। दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में ड्राइवरों से बातचीत में शाह ने कहा कि सेवा न्यूनतम कमाई सुनिश्चित करेगी और अतिरिक्त आय का लाभ भी ड्राइवरों को मिलेगा।

Bharat Taxi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार (23 फरवरी 026) को ‘भारत टैक्सी’ नाम की नई कोऑपरेटिव (सहकारी) राइड-हेलिंग सेवा की शुरुआत की। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए बनाया गया है, जिसमें उन्हें मुनाफे में हिस्सा और मालिकाना हक दोनों मिलेंगे। दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के ड्राइवरों के साथ टाउन हॉल मीटिंग में शाह ने कहा कि यह सेवा ड्राइवरों की कमाई सुरक्षित करने और उन्हें कंपनी का भागीदार बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कंपनियों से जब न्यूनतम बेस रेट (न्यूनतम किराया) तय करने के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब ‘नहीं’ था। शाह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी न्यूनतम कमाई सुरक्षित रहे। इसके अलावा जो भी अतिरिक्त कमाई होगी, उसका लाभ भी आपको ही मिलेगा। साथ ही शाह ने बताया कि ड्राइवर सिर्फ 500 रुपये में एक शेयर खरीदकर इस संस्था के सह-स्वामी (co-owner) बन सकते हैं।

Bharat Taxi, Amit Shah, cooperative ride hailing platform, driver profit sharing, driver ownership model, Amul model, taxi drivers India

अमित शाह ने लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा (तस्वीर-x)

‘अमूल मॉडल’ पर आधारित व्यवस्था

अमित शाह ने भारत टैक्सी की तुलना देश की प्रसिद्ध डेयरी सहकारी संस्था Amul से की। उन्होंने कहा कि जैसे अमूल में किसानों और दूध उत्पादकों को मुनाफे का बड़ा हिस्सा मिलता है, उसी तरह भारत टैक्सी में भी ड्राइवरों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमूल की शुरुआत लाखों महिलाओं ने मात्र 50 रुपये के छोटे निवेश से की थी और आज वह एक बड़ी संस्था बन चुकी है। शाह ने कहा कि निजी कंपनियों में मुनाफा मालिकों को जाता है, जबकि सहकारी मॉडल में मुनाफा सदस्यों में बांटा जाता है। भारत टैक्सी भी इसी सोच के साथ बनाई गई है, जहां ड्राइवर ही इसके असली मालिक होंगे।

End of Feed