US Inflation: ईरान से लड़ाई के बीच अमेरिका में फटा 'महंगाई बम', क्या इसी वजह से बैकफुट पर ट्रंप?

Iran के साथ जंग में टिके रहने के लिए US हर दिन अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। वहीं, होर्मुज बंद होने का असर US में भी ऊर्जा कीमतों पर पड़ा है, जिससे मार्च में महंगाई 0.9 फीसदी बढ़ी है।

US Inflation Spike: ईरान से टकराव के बीच अमेरिका में महंगाई ने अचानक जोरदार उछाल लिया है। मार्च में यह 3.3% पर पहुंच गई, जो करीब दो साल का उच्च स्तर है। तेल कीमतों में तेज उछाल ने अर्थव्यवस्था और राजनीति दोनों को झकझोर दिया है, जिससे ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव भी आ रहे हैं।

US Inflation

2 साल के शीर्ष पर महंगाई

तेल झटके से ‘महंगाई बम’ फूटा

ईरान के साथ तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई बाधा के चलते तेल कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। इसका सीधा असर अमेरिकी महंगाई पर पड़ा, जो मार्च में 3.3% तक पहुंच गई। फरवरी के मुकाबले यह तेज बढ़त बाजार के अनुमान के अनुरूप जरूर थी, लेकिन झटका बड़ा रहा।

End of Feed