LPG की कीमतों लगेगी आग! अगर नहीं माने ईरान-अमेरिका तो आसमान छू सकती हैं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक ऊर्जा बाजार में संकट गहरा गया है। अगर यह विवाद शांत नहीं हुआ, तो खाड़ी देशों से होने वाली सप्लाई प्रभावित होने के कारण भारत में LPG की कीमतें फिर आसमान छू सकती हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है, जिसने भारतीय उपभोक्ताओं की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या दोनों देशों के बीच तनाव के कारण भारत में एक बार फिर रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा? दरअसल, भारत अपनी घरेलू एलपीजी और कच्चे तेल (Crude Oil) की जरूरतों का एक बहुत बड़ा हिस्सा आयात (Import) के जरिए पूरा करता है। जब भी मध्य पूर्व (Middle East) में अशांति का माहौल बनता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में अस्थिरता आ जाती है। अगर ईरान और अमेरिका के बीच यह तनातनी जल्द ही शांत नहीं हुई, तो आने वाले समय में भारतीय बाजारों पर इसका सीधा और बड़ा असर देखने को मिल सकता है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

LPG Cylinder

LPG की कीमतों लगेगी आग! अगर नहीं माने ईरान-अमेरिका तो सिलेंडर फिर होगा महंगा

भारत के लिए क्यों बढ़ सकती है मुसीबत?

हालांकि, जहां तक कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई का सवाल है, भारत की स्थिति पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित नजर आती है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपने क्रूड ऑयल आयात के स्रोतों में बड़ा बदलाव किया है। भारत अब केवल मध्य पूर्व के देशों पर निर्भर नहीं है, बल्कि वह रूस, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों से भी भारी मात्रा में कच्चे तेल की खरीदारी कर रहा है।

End of Feed