बिजनेस

Trump's Tax Cuts Plan: विपक्ष के विरोध के बीच US सीनेट ने ट्रंप के फ्रेमवर्क को दी मंजूरी, टैक्स छूट और खर्च में कटौती से जुड़ा है मामला

Trump's Tax Cuts Plan: अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को ध्यान में रखकर पेश की गई खरबों डॉलर की कर छूट और खर्च में कटौती की रूपरेखा को विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद शुक्रवार देर रात पारित कर दिया।

Image

ट्रंप के फ्रेमवर्क को मिली मंजूरी

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप के फ्रेमवर्क को मिली मंजूरी
  • यूएस सीनेट ने दिखाई हरी झंडी
  • टैक्स छूट-खर्च में कटौती का है मामला

Trump's Tax Cuts Plan: अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को ध्यान में रखकर पेश की गई खरबों डॉलर की कर छूट और खर्च में कटौती की रूपरेखा को विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद शुक्रवार देर रात पारित कर दिया। सीनेट ने अपनी मैराथन बैठक में ट्रंप प्रशासन की तरफ से रखे गए प्रस्ताव को 51-48 के नजदीकी अंतर से पारित किया। डेमोक्रेटिक सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया लेकिन रिपब्लिकन पार्टी भारी पड़ी।

ये भी पढ़ें -

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ट्रंप की टैरिफ योजनाओं के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बढ़ती लागत और संभावित मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं। ट्रंप की पार्टी के कुछ सांसद भी इस योजना पर चिंता जता चुके हैं।

डेमोक्रेट्स का रिपब्लिकन पर आरोप

ट्रंप की खर्च कटौती वाली रुपरेखा को सीनेट की मंजूरी मिलने से संसद के दोनों सदनों से टैक्स कटौती विधेयक पारित कराने का रास्ता साफ हो गया है।

डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पर पांच लाख करोड़ डॉलर से अधिक की कर कटौती का भुगतान करने के लिए चिकित्सकीय मदद और पोषण सहायता जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में कटौती करने का आरोप लगाया।

क्या है रिपब्लिकन पार्टी की दलील

वहीं रिपब्लिकन पार्टी ने अपने कदम को अधिकांश अमेरिकी परिवारों के लिए कर वृद्धि को रोकने की कोशिश बताया। अब यह रूपरेखा संसद के निचले सदन में पेस की जाएगी, जहां स्पीकर माइक जॉनसन इसे अगले सप्ताह मतदान के लिए ला सकते हैं। (इनपुट - एपी)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article