बिजनेस

Amazon का कर्मचारी को नया फरमान, हफ्ते में तीन दिन ऑफिस नहीं आए तो जाएगी नौकरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 21, 2023, 10:25 AM IST

Amazon return-to-office policy: कंपनी ने मैनेजर को कुछ ऐसे अधिकार दिए हैं जिससे वह उन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सकता है जो कंपनी के तीन दिन ऑफिस से काम करने वाले नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

Image

मैनेजर को कुछ ऐसे अधिकार दिए हैं जिससे वह उन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सकता है

Photo : iStock

Amazon return-to-office policy: अमेजन ने हाल ही अपने वर्कप्लेस पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए ऑफिस वापस बुलाने को लेकर नए नियम लागू किए हैं। खबर है कि कंपनी अब उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने वाली है जो हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आने में आनाकानी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हालही में कंपनी ने मैनेजर को कुछ ऐसे अधिकार दिए हैं जिससे वह उन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सकता है जो कंपनी के तीन दिन ऑफिस से काम करने वाले नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अमेजन का यह एक्शन रिमोट वर्क के कल्चर पर एक अमूलचूल परिवर्तन को दिखाता है।

क्या है अमेजन की अपडेटेड पॉलिसी?

अमेजन की अपडेटेड पॉलिसी के मुताबिक कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य है। यदि कोई ऑफिस नहीं आ पा रहा है तो पहले मैनेजर की इजाजत जरूरी होगी।

क्या होगा यदि कर्माचारी नियम का पालन नहीं करें

ऐसी स्थिति में मैनेजर सबसे पहले उस कर्मचारी से बात करेगा और एक फॉलो अप ईमेल भेजेगा। यदि इसके बावजूद कर्मचारी ऑफिस नहीं आता है तो उसे एक से दो हफ्ते के अंदर एक मीटिंग होगी जिसमें उन्हें वार्निंग दी जाएगी इसके बाद यदि कोई बिना किसी तार्किक वजह से ऑफिस से काम करने नहीं आता है उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article