पूरे 20,000 कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन, बड़े अधिकारियों की नौकरी पर भी संकट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 6, 2022, 11:02 AM IST

डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर कर्मचारियों, टेक्नोलॉजी कर्मचारियों और कॉर्पोरेट अधिकारियों सहित आने वाले महीनों में अमेजन के हजारों कर्मचारियों की नौकरी संकट में है।

नई दिल्ली। बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। अरबपति जेफ बेजोस (Jeff Bozos) द्वारा स्थापित ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन में पिछले महीने छंटनी (Amazon Layoffs) की घोषणा की गई थी। तब सामने आया था कि अमेजन की 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना है। लेकिन माना जा रहा है कि 10,000 नहीं, बल्कि इससे दोगुने कर्मचारियों की नौकरी संकट में है। मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद दिग्गज कंपनी अमेजन कथित तौर पर कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी भूमिकाओं में हजारों नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है।

job

इस कंपनी के पूरे 20,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी!

कर्मचारियों के प्रदर्शन की जांच करेंगे मैनेजर्स

End of Feed