बिजनेस

Amazon खत्म कर रही वर्क फ्रॉम होम कल्चर, इस्तीफों की लगी झड़ी

Many Amazon Employees Resign: ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन वर्क फ्रॉम होम कल्चर खत्म करने की तरफ बढ़ रही है। इससे कंपनी के बहुत से कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं।

Image

अमेज़न के कई कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजन खत्म कर रही वर्क फ्रॉम होम कल्चर
  • कई कर्मचारी हैं इस फैसले से नाखुश
  • कर्मचारी दे रहे इस्तीफा

Many Amazon Employees Resign: ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कल्चर खत्म करने की तरफ बढ़ रही है। इससे कंपनी के बहुत से कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं। इसी साल फरवरी में अमेजन ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने को कहा था। कारोबार को बढ़ाने की उम्मीद में कंपनी ने मई में यह नियम लागू किया था।

हालाँकि, कर्मचारी इस अचानक हुए बदलाव से नाखुश हुए। इस साल मई में कंपनी के लगभग 2,000 कर्मचारियों ने ऑफिस में बुलाए जाने के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। मगर अब जब कंपनी कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही है तो कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं।

ऑफिस नहीं आ रहे कर्मचारी

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले, कर्मचारियों को एक मेल आया कि वे सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस नहीं आ रहे हैं और अपने सहकर्मियों के साथ ऑफिस में जुड़ने की अपेक्षा को पूरा नहीं कर रहे हैं। अब कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को टीम से जुड़ने के लिए 'सेंट्रल हब' में रीलोकेट होने के लिए कहा है।

ऑफिस आने के बजाय छोड़ रहे कंपनी

अमेजन ने कर्मचारियों से कहा कि वे रीलोकेट हों, या किसी अन्य पद के लिए अप्लाई करें या फिर रिजाइन कर दें। कई कर्मचारियों ने ऑफिस आने के बजाय इस्तीफा देने का फैसला किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन ने कर्मचारियों को 2024 की पहली छमाही तक किसी सेंट्रल हब में जाने के लिए कहा है, जो न्यूयॉर्क सिटी, सिएटल, ऑस्टिन, टेक्सास और अर्लिंगटन आदि में शामिल हैं।

वर्कफोर्स पर पड़ेगा असर

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के एक प्रवक्ता के मुताबिक रीलोकेशन जनादेश से कंपनी के थोड़े वर्कफोर्स पर असर पड़ेगा। खास बात यह है कि जिन कर्मचारियों से रीलोकेट होने के लिए कहा जा रहा है, उन्हें कंपनी रीलोकेशन बेनेफिट्स भी देगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article