बिजनेस

Amazon Work from home: हफ्ते में 5 दिन ऑफिस से करना होगा काम, नहीं मिलेगा वर्क-फ्रॉम-होम

Amazon Work from home: कर्मचारियों के लिए कंपनियों की नई पॉलिसी चर्चा में रहती हैं। दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक Amazon ने कर्मचारियों को अगले साल से हफ्ते में कम से कम पांच दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है।

Image

अमेजन वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर ।

Photo : Times Now Digital

Amazon Work from home: कोरोना काल में शुरू हुआ वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर अक्सर चर्चा में रहता है। अक्सर इसको लेकर कर्मचारियों के लिए नई पॉलिसी की खबरे चर्चा में रहती हैं। इस समय दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक Amazon ने कर्मचारियों को अगले साल से हफ्ते में कम से कम पांच दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है। The Guardian के मुताबिक अमेजन नई पॉलिसी 2 जनवरी, 2025 से लागू होगी।

कंपनी CEO एंडी जेसी ने अपने कर्मचारियों को अब ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा है। एंडी अपने एक नोट में लिखा था कि, "हमने फैसला किया है कि हम ऑफिस में काम करने की फिर शुरूआत कर रहे हैं, जैसे कोविड से पहले की स्थिति थी।" यदि हम पिछले पांच साल पर गौर करें तो पता चलेगा कि ऑफिस में एकदूसरे के साथ काम करने के बहुत फायदे हैं।

पहले हफ्ते में तीन दिनों के लिए कहा गया था

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इससे पहले कर्मचारियों से हफ्ते में तीन दिनों के लिए ऑफिस से काम करने को कहा था। अमेजन कर्मचारी इसके बाद भी किन्हीं खास परिस्थितियों के चलते एक्सेप्शंस की मांग कर सकते थे।

पिछले साल मई में कंपनी ने रिटर्न-टू-ऑफिस मेंडेट जारी किया था और सप्ताह में कम से कम तीन दिन उनसे ऑफिस आने को कहा था। अमेजन के अलावा कई कंपनियों ने वर्क-फ्रॉम-होम पूरी तरह खत्म कर दिया है और बाकी जल्द इस दिशा में कदम उठा सकती हैं। करीब चार साल पहले कोविड लॉकडाउन के चलते बाकी कंपनियों की तरह अमेजन ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article