बिजनेस

ATM से निकल जाए नकली नोट, तो तुरंत करें 3 काम,मिल जाएगा असली

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 10, 2023, 04:28 PM IST

What to do when get fake currency note from ATM: अगर किसी एटीएम से पैसा निकालते वक्त आपको यह आभास हो कि निकला नोट नकली है, तो सबसे पहला काम हमें उसकी तस्वीर लेने का करना चाहिए। इसके लिए एटीएम में लगे CCTV कैमरे के सामने नोट की आगे की तस्वीर और पीछे की तस्वीर दिखानी चाहिए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर:ATM से भी निकल सकता है नकली नोट

What to do when get fake currency note from ATM: डिजिटल लेन-देन के दौर में भी कैश का इस्तेमाल बना हुआ है। और इसी का फायदा कई बार दुश्मन देश और अपराधी उठाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि नकली नोट के जरिए भारतीय इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाया जाय। ऐसे में जब देश में 30 लाख करोड़ रुपये करंसी लेन-देन में हैं तो बाजार से लेकर ATM तक में नकली नोट मिलने की आशंका बना रहती है। कई बार एटीएम से भी नकली नोट निकल जाते हैं। अगर ऐसा हो, तो हमें तुरंत कुछ अहम कदम उठाना चाहिए, जिससे कि न केवल नकली नोट को असली नोट से रिप्लेस कराया जा सके। बल्कि बड़े रैकेट को रोकने में भी मदद की जा सके।

ATM से निकले पर सबसे पहले करें ये काम

  • अगर किसी एटीएम से पैसा निकालते वक्त आपको यह आभास हो कि निकला नोट नकली है, तो सबसे पहला काम हमें उसकी तस्वीर लेने का करना चाहिए। इसके लिए एटीएम में लगे CCTV कैमरे के सामने नोट की आगे और पीछे की तस्वीर दिखानी चाहिए। जिससे कि बैंक के पास यह रिकॉर्ड चला जाए कि आपको ATM से ही नकली नोट मिला है।
  • ऐसा करने के बाद ATM से जो लेन-देन किया गया है, उसकी रसीद निकाल कर रख लें।
  • इसके बाद एटीएम से निकले नकली नोट और रसीद को बैंक में ले जाकर जमा करें। इसके लिए बैंक एक फॉर्म देगा, जिसको भरने के बाद नकली नोट और रसीद जमा होगी। ऐसा करने के बाद बैंक नोट की पड़ताल करेगा और उसके बाद वह आपको नकली नोट की जगह असली नोट देगा।
  • लेकिन अगर बड़ी संख्या में ज्यादा नकली नोट मिले तो सबसे पास के आरबीआई ऑफिस में जाकर एटीएम रसीद और नोट को जमा करना चाहिए। उसके बाद आरबीआई जरुरी कार्रवाई करेगा।

कैसे करें नकली नोट की पहचान

नकली नोट पहचानने के लिए आरबीआई ने कुछ पहचान बताए हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा सकती है। मसलन 100 रुपये के असली नोट पर सामने वाले दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है। और नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है।

इसी तरह 10, 20, और 50 के नोट पर सामने एक सुरक्षा धागा होता है। यह धागा UV लाइट में देखने पर पीले रंग का दिखाई देता है। ऐसे ही 500 के नोट पर देवनागरी में 500 लिखा होता है। और दूसरे अहम फीचर्स होते हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article