Allen Career Institute: एलन करियर इंस्टीट्यूट ने डाउटनट का किया अधिग्रहण

Allen Career Institute:एलन ने डाउटनट को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Allen Career Institute: परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कंपनी एलन करियर इंस्टीट्यूट ने एआई (कृत्रिम मेधा) आधारित मंच डाउटनट का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, एलन ने डाउटनट को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Allen

एलन करियर इंस्टीट्यूट।

एलन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ विश्व स्तरीय मंच तैयार करने के लिए डाउटनट का दल एलन के साथ आएगा। यह रणनीतिक कदम छात्रों के सीखने की क्षमताओं को निखारने पर केंद्रित प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण समाधान बनाने की एलन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ’’

End of Feed