AI Infra में उतरी जूते बनाने वाली कंपनी Allbirds, रॉकेट बन गया शेयर, एक दिन में आया 582% का उछाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी दुनिया में निवेशकों का सबसे चहेता सेक्टर है। भारत हो या अमेरिका AI के नाम पर निवेशक दिल खोलकर पैसा लुटाने को तैयार हैं। इसी वजह से Allbirds का स्टॉक एक दिन में 582% उछला है।

AI निवेशकों का सबसे पसंदीदा सेक्टर है, जहां वे बेझिझक पैसा लगाने को तैयार हैं। इसी धारणा को सही साबित करते हुए अमेरिकी बाजार में निवेशकों ने एक जूते बनाने वाली कंपनी Allbirds पर भरोसा जताया है, क्योंकि कंपनी ने AI Infra में उतरने का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान का ऐसा असर हुआ कि डूबने के कगार पर खड़ी कंपनी के शेयर में एक ही दिन में 582% की तेजी आई है। ऑलबर्ड्स की यह कहानी दिखाती है कि बाजार में ‘AI’ शब्द कितना बड़ा ट्रिगर बन चुका है। लेकिन इतनी तेज़ रैली के बाद जोखिम भी उतना ही बड़ा है। निवेशकों के लिए यह मौका जितना आकर्षक दिख रहा है, उतना ही सावधानी बरतना भी जरूरी है।

Allbirds AI Infra

जूतों से AI के बिजनेस में उतरी ये कंपनी

AI का नाम और शेयर में विस्फोट

घाटे में डूबी ऑलबर्ड्स कंपनी ने जैसे ही AI बिजनेस में उतरने का ऐलान किया, उसका शेयर ₹230 से ₹1,840 तक पहुंच गया और पूरी मार्केट कहानी बदल गई। ऑलबर्ड्स ने अपने पारंपरिक फुटवियर बिजनेस को छोड़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में उतरने का फैसला किया। इस एक ऐलान ने निवेशकों की धारणा पूरी तरह बदल दी। लंबे समय से गिरते शेयर में अचानक भारी खरीदारी आई और यह स्टॉक दिन का सबसे बड़ा गेनर बन गया।

End of Feed