सोशल मीडिया पर वॉरेन बफेट से जुड़ी सभी वायरल कमेंट झूठी : बर्कशायर हैथवे

Warren Buffett: बर्कशायर ने एक बयान में कहा, "सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक और टिक टॉक सहित) पर वॉरेन ई. बफेट द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणियों के बारे में रिपोर्टें प्रसारित हो रही हैं। ऐसी सभी रिपोर्टें झूठी हैं।"

Warren Buffett: अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बर्कशायर हैथवे ने कहा कि एक्स, टिकटॉक और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वॉरेन बफेट द्वारा आर्थिक नीतियों पर कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर प्रसारित सारी रिपोर्ट झूठी हैं। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल अकाउंट द्वारा हाल ही में किए गए दावों के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि बफेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों का समर्थन किया है।

सोशल मीडिया पर वॉरेन बफेट से जुड़ी सभी वायरल कमेंट झूठी : बर्कशायर हैथवे

ट्रंप के पोस्ट में दावा किया गया था कि 94 वर्षीय अरबपति ने अमेरिका में 50 से अधिक वर्षों में देखे गए 'सर्वश्रेष्ठ आर्थिक कदम' उठाने के लिए राष्ट्रपति की प्रशंसा की। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने मूल रूप से 13 मार्च को बफेट के बारे में दावे पोस्ट किए थे और यह इस हफ्ते वायरल होने लगा जब ट्रंप ने कई देशों पर अपेक्षा से अधिक टैरिफ लगाने की घोषणा की।

End of Feed