ट्रेन में सफर करने वाले टिकट पर नहीं देते ध्यान, जानें कौन-कौन से चार्ज वसूलता है रेलवे

All Charges In Train Ticket: ट्रेन के कुल किराये में बेस फेयर समेत कई तरह के चार्ज वसूले जाते हैं। इनमें बेस फेयर के अलावा रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज (ट्रेन के सुपरफास्ट होने पर), जीएसटी (GST), केटरिंग चार्ज और डायनमिक चार्ज शामिल होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन के टिकट में होते हैं कई चार्ज
  • जीएसटी भी होता है शामिल
  • सुपरफास्ट ट्रेन के लिए अलग होता है चार्ज

All Charges In Train Ticket: भारत में डेली करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। मगर ट्रेन में सफर करने वाले अकसर ट्रेन के टिकट पर ध्यान नहीं देते। यहां ध्यान न देने का मतलब है कि लोग ये नहीं चेक करते कि उनसे टिकट में कौन-कौन से चार्ज वसूले जा रहे हैं। लोग ट्रेन में अपना रिजर्वेशन कराने के लिए टिकट बुक करते समय भी यह नहीं देखते कि उनके किन-किन चीजों के लिए पैसा देना पड़ रहा है। आगे जानिए कि ट्रेन कि टिकट में कौन-कौन से चार्ज शामिल होते हैं।

कौन-कौन से चार्ज होते हैं शामिल

ट्रेन के कुल किराये में बेस फेयर समेत कई तरह के चार्ज वसूले जाते हैं। इनमें बेस फेयर के अलावा रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज (ट्रेन के सुपरफास्ट होने पर), जीएसटी (GST), केटरिंग चार्ज और डायनमिक चार्ज शामिल होते हैं।

End of Feed