बिजनेस

Akshaya Tritiya Gold Stocks: राकेश झुनझुनवाला के फेवरेट सहित 3 शेयरों में हलचल, 1 महीने में 15% तक भागे

अक्षय तृतीया और वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ज्वेलरी सेक्टर में फोकस में है। मजबूत डिमांड, बढ़ते फुटफॉल और नए कलेक्शन के चलते गोल्ड स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर हैं और शॉर्ट टर्म ट्रिगर बनते दिख रहे हैं।

Image

अक्षय तृतीया पर इन गोल्ड स्टॉक्स पर रखें नजर

Akshaya Tritiya Gold Stocks 2026: अक्षय तृतीया पारंपरिक रूप से सोने की खरीद के लिए सबसे शुभ मानी जाती है और हर साल इस मौके पर ज्वेलरी कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। इस बार भी कंपनियों ने खास कलेक्शन और ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जिससे फुटफॉल बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही समर वेडिंग सीजन डिमांड को और मजबूती देगा। इन्हीं ट्रिगर्स की वजह से गोल्ड ज्वेलरी के बिजनेस से जुड़े स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली रही है। इसके अलावा पिछले करीब 1 महीने में गोल्ड और सिल्वर के रेट्स में आई सुस्ती ने भी डिमांड को बढ़ाया है, जिससे इन कंपनियों के लिए Q1 FY 27 में अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिट बिजविलिटी की उम्मीद बढ़ी है।

पिछले एक महीने में ज्वेलरी स्टॉक्स में मजबूत तेजी देखने को मिली है, जहां Titan Company ने करीब 10% रिटर्न दिया, जबकि Senco Gold, Kalyan Jewellers, Malabar Gold And Diamonds और PC Jeweller जैसे स्टॉक्स 13-15% तक उछले हैं। यह तेजी इस बात का संकेत है कि अक्षय तृतीया और वेडिंग सीजन से पहले ही सेक्टर में डिमांड की उम्मीदों पर दांव लगाया जा रहा है और निवेशकों की नजर गोल्ड ज्वेलरी कंपनियों पर बनी हुई है।

akshaya tritiya Gold Stocks List

अक्षय तृतीया से पहले इन स्टॉक्स में जोरदार तेजी

Titan बना बाजार का फेवरेट

Rakesh Jhunjhunwala के पसंदीदा स्टॉक्स में शामिल Titan Company एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने Q4 में 46% की मजबूत ग्रोथ और 52% रिटेल सेल्स उछाल दर्ज किया है। Tanishq और Mia ब्रांड्स की दमदार परफॉर्मेंस ने बिजनेस को नई ऊंचाई दी है।

Senco और Kalyan में भी तेजी के संकेत

Senco Gold और Kalyan Jewellers ने भी Q4 में 40-60% तक की शानदार ग्रोथ दिखाई है। मजबूत SSSG यानी Same Store Sales Growth और नए स्टोर एक्सपेंशन इस बात का संकेत हैं कि सेक्टर में डिमांड व्यापक स्तर पर बनी हुई है।

महंगे सोने के बावजूद नहीं रुकी खरीदारी

सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं, लेकिन इसके बावजूद कंज्यूमर डिमांड मजबूत बनी हुई है। खासकर शादी और त्योहारों के दौरान ग्राहक खरीदारी टालने के बजाय एडजस्ट कर रहे हैं, जिससे ज्वेलरी कंपनियों की सेल्स पर पॉजिटिव असर पड़ रहा है।

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति

ज्वेलरी सेक्टर में शॉर्ट टर्म ट्रिगर मजबूत दिख रहे हैं। अक्षय तृतीया और वेडिंग सीजन के चलते स्टॉक्स में तेजी आ सकती है, हालांकि, ऊंचे वैल्यूएशन और गोल्ड प्राइस वोलैटिलिटी पर नजर रखना जरूरी है। मजबूत ब्रांड और नेटवर्क वाली कंपनियां इस रैली में आगे रह सकती हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article