Akshaya Tritiya 2026 से पहले 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने पर भी बंपर डिस्काउंट...क्या खरीदारी का है यह सही मौका?

Akshaya Tritiya 2026 अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि सोना और चांदी दोनों ही अक्षय तृतीया से पहले बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

Akshaya Tritiya 2026 भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन सोना (Gold) और चांदी खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार अक्षय तृतीया के आने से पहले ही सर्राफा बाजार से जो खबरें आ रही हैं, उन्होंने खरीदारों और निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और घरेलू मांग में बदलाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा 'क्रैश' देखने को मिला है, जिससे कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गई हैं। दूसरी ओर, दुबई के ज्वेलर्स ने इस मौके का फायदा उठाने के लिए भारतीय ग्राहकों और वहां रहने वाले प्रवासियों के लिए शानदार ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर दुबई में 'जीरो मेकिंग चार्ज' (गहने बनाने का कोई शुल्क नहीं), भारी डिस्काउंट और कीमती गिफ्ट वाउचर दिए जा रहे हैं। ये आकर्षक डील्स न केवल ग्राहकों का उत्साह बढ़ा रही हैं, बल्कि फेस्टिवल सीजन के दौरान सोने की बिक्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। ऐसे में क्या अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदने का अच्छा मौका है आइए जानते हैं?

Akshay Tritiya 2026

2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने जनवरी के महीने में ₹4,39,337 प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ था। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक, चांदी अब भारी गिरावट के साथ ₹2,38,720 के आसपास ट्रेड कर रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि चांदी अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब ₹2,00,891 प्रति किलो सस्ती मिल रही है। प्रतिशत के मामले में देखें तो चांदी की कीमतों में अपने पीक से 20% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। उन लोगों के लिए जो चांदी के जेवर या सिक्के खरीदने की योजना बना रहे थे, यह बचत का एक बहुत बड़ा अवसर है। चांदी में इतनी गिरावट निवेशकों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!