Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदें या नहीं, क्या है दूसरा ऑप्शन?

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया नजदीक आते ही भारत में सोना-चांदी बाजार में हलचल तेज हो गई है, जहां बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों के लिए सही विकल्प चुनना चुनौती बन गया है।

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया का त्योहार नजदीक आते ही भारतीय बाजार में सोने और चांदी को लेकर हलचल बढ़ गई है। इस साल निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि बढ़ती कीमतों के बीच किसमें निवेश किया जाए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 अप्रैल को सोने की कीमत (gold prices) करीब 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर करीब 1,55,570 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) हो गई है। यानी एक साल में करीब 63 प्रतिशत की बड़ी बढ़त देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है।

Akshaya Tritiya 2026, gold prices

अक्षय तृतीया 2026: महंगे सोने-चांदी के बीच निवेश का बदलता ट्रेंड (तस्वीर-istock)

कीमत बढ़ने की वजहें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी कई कारणों से आई है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ी है। इसके अलावा गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ा है और खुदरा निवेशक भी इस समय खरीदारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव, खासकर ईरान युद्ध जैसी स्थितियों ने भी सोने को सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में मजबूत बनाया है। डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का भी असर सोने-चांदी पर पड़ रहा है।

End of Feed