Akshaya Tritiya 2026: 2021 से अब तक कितना महंगा हुआ सोना? 5 साल में मिला जबरदस्त रिटर्न

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर हर साल सोना खरीदने की परंपरा ने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया। पांच साल में 135% रिटर्न और करीब 40% XIRR से मजबूत कमाई हुई।

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में एक बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना, खरीदारी करना या निवेश करना बहुत फलदायी माना जाता है। खासतौर पर सोना खरीदने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। लोगों का मानना है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी घटता नहीं, बल्कि समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा लाता है। यही वजह है कि हर साल अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के या आभूषण खरीदने का चलन लगातार बढ़ रहा है। आइए जानते हैं 2021 से अब तक सोने की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी (gold price rally) हुई है।

Akshaya Tritiya 2026, gold price rally, gold investment,  24k gold coin, gold returns

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा और जबरदस्त रिटर्न की कहानी (तस्वीर-istock)

इस साल 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है। हर साल की तरह इस बार भी सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्वेलरी दुकानों और निवेशकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग सोने के सिक्के खरीदेंगे। खासकर वे लोग जो इसे एक नियमित निवेश के रूप में देखते हैं।

End of Feed