अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना हुआ सस्ता! जानें कहां-कहां मिल रहा है ऑफर

अगर आप भी Akshaya tritiya पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं इस बार आपको कहां सस्ता सोना मिल रहा है? कई ज्वेलर्स इस मौके पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं।

भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya) का दिन सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस साल 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर सोना खरीदना (Gold) न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी यह एक बेहतरीन मौका होता है। इस शुभ अवसर को और भी खास बनाने के लिए देश की दिग्गज ज्वेलरी कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफर्स निकाले हैं। प्री-बुकिंग से लेकर मेकिंग चार्ज में भारी कटौती और कैशबैक तक, इस बार बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक स्कीमें मौजूद हैं।

Akshaya Tritiya

कीमतों के उतार-चढ़ाव की टेंशन खत्म

इस अक्षय तृतीया पर सबसे ज्यादा चर्चा 'गोल्ड रेट लॉक' या 'रेट प्रोटेक्शन' स्कीम की हो रही है। तनिष्क, जोयलुक्कास और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे बड़े ब्रांड्स ने ग्राहकों को यह अनोखी सुविधा दी है। इसके तहत ग्राहक खरीदारी से पहले ही सोने का भाव तय (Lock) कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम बढ़ जाते हैं, तो ग्राहक को पुराने कम दाम पर ही ज्वेलरी मिलेगी। वहीं, अगर उस दिन दाम गिर जाते हैं, तो ग्राहक को कम कीमत का लाभ दिया जाएगा। यह स्कीम उन लोगों के लिए वरदान है जो बाजार की अनिश्चितता से बचना चाहते हैं।

End of Feed