बिजनेस

Gold-Silver Price Today 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी की क्या भाव है

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को पिछले बंद भाव 96011 रुपये के मुकाबले घटकर 94361 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 97390 रुपये के मुकाबले घटकर 94114 रुपये किलो रह गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025)पर सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99996011 रुपये95689 रुपये94361 रुपये
सोना 99595627 रुपये95306 रुपये93983 रुपये
सोना 91687946 रुपये87651 रुपये86435 रुपये
सोना 75072008 रुपये71767 रुपये70771 रुपये
सोना 58556166 रुपये55978 रुपये55201 रुपये
चांदी 99997390 रुपये/किलो96050 रुपये/किलो94114 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹89390₹97520₹74040
मुंबई में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
दिल्ली में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
कोलकाता में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
पटना में सोना का भाव₹89404₹97570₹73180
जयपुर में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
लखनऊ में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
गुरुग्राम में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
गाजियाबाद में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
नोएडा में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
अयोध्या में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
अमरावती में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
हैदराबाद में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
बेंगलुरु में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
गुवाहाटी में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
केरल में सोना का भाव₹89390₹97520₹73140
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹89540₹97670₹73260
अहमदाबाद में सोना का भाव₹89440₹97570₹73180

अक्षय तृतीया से ठीक पहले दिन आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये घटकर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये उछलकर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले दिन यह 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में पिछले साल 31 दिसंबर के 78,950 रुपये से 20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, चांदी की कीमतों में भी 3,500 रुपये की उछाल आई है, जो करीब तीन सप्ताह में सबसे ज्यादा है। यह मंगलवार को 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले बाजार सत्र में चांदी का भाव 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article