Ajay Goyal Rejoins Vedanta: एडटेक कंपनी बायजूस (
वहीं बायजूस की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार प्रदीप कनकिया को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी के प्रेसिडेंट (फाइनेंस) नितिन गोलानी को कंपनी के फाइनेंशियल वर्क संभालने के लिए भारत के सीएफओ के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
डीमर्जर की होगी जिम्मेदारी
बायजूस के सीएफओ अजय गोयल ने एडटेक फर्म में शामिल होने के छह महीने बाद कंपनी छोड़ दी है और वह अपनी पिछली कंपनी वेदांता में वापस चले जाएंगे, जिसने हाल ही में एक बड़े डीमर्जर प्लान की घोषणा की है। वेदांता अपने कारोबारों को छह अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार गोयल कंपनी के डीमर्जर की निगरानी करेंगे।
गोयल की हुई घर वापसी
गोयल ने कहा मैं बायजूस के संस्थापकों और सहकर्मियों को तीन महीने में वित्त वर्ष 2022 का ऑडिट तैयार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं बायजू में एक छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन की सराहना करता हूं। कंपनी वित्त वर्ष 2022 के लिए वित्तीय परिणाम घोषित करने के लिए लंबे समय से कुछ मंजूरी का इंतजार कर रही है।
गोयल की वेदांता में घरवापसी हो रही है। कंपनी के रिस्ट्रक्चर्ड री-हायरिंग प्रोग्राम 'घरवापसी' के तहत गोयल कंपनी में फिर से शामिल हो गए।
