Airtel Payments Bank Q4 Result: एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा 60% बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये पर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 07:02 PM IST

Airtel Payments Bank Q4 Result: एयरटेल पेमेंट्स बैंक का नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष (2023-24) में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Airtel Payments Bank Q4 Result: एयरटेल पेमेंट्स बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2023-24) में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। भुगतान बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में उसका राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 1,836 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने जनवरी-मार्च, 2024 को अपनी सबसे मजबूत तिमाही बताते हुए कहा कि उसने अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक 539 करोड़ रुपये कमाए।

Airtel Payments Bank Q4 Result

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा बढ़ा

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुब्रत बिस्वास ने कहा कि हमारी डिजिटल पेशकशों के लिए लगातार मांग रहने और नए ग्राहकों के जुड़ने से हम प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित, सरल एवं फलदायक डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देने के अपने मिशन पर अडिग हैं।

End of Feed