एयर इंडिया की एक और निशानी बिकने को तैयार,जानें कितने में बिकेगी ऐतिहासिक इमारत

Air India Historical Building Sale: एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) के स्वामित्व वाली 23 मंजिली सफेद इमारत में नौ खाली मंजिलें हैं। एयर इंडिया 10 साल पहले नवंबर 2013 में अपना मुख्यालय नई दिल्ली ले गई, तब से यह इमारत खाली पड़ी हुई है।

Air India Historical Building Sale: अरब सागर के किनारे पर मौजूद नरीमन प्वाइंट मुंबई के सबसे महंगे और दिलकश इलाकों में है। वहां पर स्थित ऐतिहासिक एयर इंडिया बिल्डिंग अब बिकने को तैयार है। इस इमारत की गोल्डेन जुबली से कुछ महीने पहले इसे खरीदने की तैयारी चल रही है। और उसकी खरीदार महाराष्ट्र सरकार बनने वाली है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में एयर इंडिया की इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एयर इंडिया 10 साल पहले नवंबर 2013 में अपना मुख्यालय नई दिल्ली ले गई, तब से यह इमारत खाली पड़ी हुई है।

air india historical bulding

मुंबई स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग

जल्द पूरी होगी खरीद प्रक्रिया

एक अधिकारी ने नाम जाहिर ने करने की शर्त पर कहा कि सरकार इमारत पर जल्द मालिकाना हक हासिल करने के लिए सभी कदम उठा रही है और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। राज्य सरकार ने एआई की सभी देनदारी और जुर्माने को माफ करने का निर्णय लिया है। इस इमारत का एक अनूठा पहलू एक निजी लिफ्ट है, जो तत्कालीन एयर इंडिया प्रमुख के शीर्ष मंजिल पर स्थित भव्य कार्यालय तक जाती है। भारतीय एयरलाइन सेक्टर के जनकजे.आर.डी. टाटा उन अंतिम लोगों मेंथे, जो इस इमारत में के कार्यालय में बैठते थे। यह इमारत 2024 में अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगी।इस इमारत के नए मालिक बनने के बाद राज्य सरकार अपने कार्यालयों के लिए लगभग 46,500 वर्ग मीटर जगह मिलने की संभावना है।

End of Feed