एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू कीं 6 नई उड़ानें, इन शहरों में रोज सफर कर सकेंगे यात्री

Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने घरेलू नेटवर्क के लिए रोजाना 6 नई उड़ानें शुरू कीं। नई उड़ानों में कोलकाता से दो, चेन्नई से तीन और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर पहली सीधी उड़ान शामिल है।

Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करते हुए छह नई दैनिक उड़ानें शुरू की हैं। इनमें से चेन्नई और कोलकाता से उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नई उड़ानों में कोलकाता से दो, चेन्नई से तीन और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर पहली सीधी उड़ान शामिल है। बयान में कहा गया कि नई उड़ानें चेन्नई-भुवनेश्वर, चेन्नई-बागडोगरा, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम, कोलकाता-वाराणसी, कोलकाता-गुवाहाटी और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर शुरू की गई हैं।

Air India Express Flight

Air India Express की नई फ्लाइट शुरू

कोलकाता-वाराणसी उड़ान सुबह 7:40 बजे रवाना होकर 9:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान वाराणसी से सुबह 9.40 बजे से रवाना होकर 11.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता-गुवाहाटी उड़ान दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और 1.25 बजे गुवाहाटी में उतरेगी, जबकि वापसी की उड़ान गुवाहाटी से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और रोजाना शाम 4.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

End of Feed