Air India Express Flight Offers: मात्र 1606 रुपये में भरें उड़ान, जानें टिकट बुकिंग और यात्रा की तारीख

Air India Express flight Offers: त्योहारी सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस सस्ते में देश के कई शहरों में उड़ान भरने का मौका दे रही है। इसके लिए फ्लैश सेल ( Air India Express Flash sale) की शुरुआत की है। जानिए कब कितने में टिकट बुकिंग शुरू हो रही है और कब यात्रा कर सकेगें।

Air India Express flight Offers: त्योहारी सीजन चल रहा है, कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने ‘फ्लैश सेल’ के साथ त्योहार का स्वागत किया है, जिसके जरिए यात्री कम कीमत पर देश के प्रमुख शहरों के बीच उड़ान भर सकते हैं। जिसमें गुवाहाटी-अगरतला, कोच्चि-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-हैदराबाद और कई अन्य रूटों पर प्रमुख बुकिंग चैनलों पर 1606 रुपये से शुरू होने वाले किराए का ऑफर किया है।

Air India Express Flight Offers

एयर इंडिया एक्सप्रेस दे रही है सस्ती उड़ान का ऑफर

टिकट बुकिंग और यात्रा की तारीख

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लैश सेल 27 अक्टूबर, 2024 तक की बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जिसमें यात्रा की तारीखें 1 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक हैं। यह उन यात्रियों के लिए एक शानदार अवसर है जो नई जगह जाकर त्यौहारों का आनंद लेना चाहते हैं।

End of Feed