AI Impact Summit 2026: IMF चीफ जॉर्जीवा बोलीं, AI से नौकरियों को खतरा, पर बढ़ेगी इकोनॉमी की रफ्तार

आईएमएफ चीफ क्रिस्टलिना जॉर्जीवा India AI Impact Summit 2026 में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ग्लोबल इकोनॉमी और जॉब मार्केट पर पड़ने वाले असरों पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई से नौकरियों का संकट बढ़ेगा। लेकिन एआई की वजह से इकोनॉमी को रफ्तार मिलेगी।

IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जॉर्जीवा के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक आर्थिक वृद्धि को 0.8% तक बढ़ा सकता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि भारत को भी इसका लाभ मिलेगा और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने का लक्ष्य हासिल करना संभव हो सकता है। नई दिल्ली स्थिति भारत मंडपम में आयोजित हो रहे India AI Impact Summit 2026 में शामिल हुईं, जॉर्जीवा ने कहा, ग्लोबल इकोनॉमी के लिए AI गेमचेंजर साबित हो सकती है। IMF चीफ के मुताबिक AI के बढ़ते उपयोग से वैश्विक आर्थिक वृद्धि में करीब 0.8 प्रतिशत की तेजी संभव है, जिसका सकारात्मक असर भारत पर भी पड़ेगा।

Kristalina Georgieva AI Summit

इंडिया एआई समिट में क्रिस्टलिना जॉर्जीवा

वैश्विक वृद्धि को मिल सकता है 0.8% का बूस्ट

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में कहा कि IMF के अध्ययन के मुताबिक AI वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लगभग एक प्रतिशत अंक तक बढ़ा सकता है। फिलहाल उपलब्ध आकलन के अनुसार यह बढ़ोतरी करीब 0.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उनका कहना है कि इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था कोविड-पूर्व स्तर से भी तेज गति से बढ़ सकती है।

End of Feed