बिजनेस

Stock Market Closing: लगातार दो दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, 535 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Stock Market Closing: लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 266 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 51,529 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 1.91 प्रतिशत गिरकर 16,008 पर बंद हुआ।

Image

भारतीय शेयर बाजार ने की वापसी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय शेयर बाजार की वापसी
  • चढ़ गया शेयर बाजार
  • 535 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 535 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,901 और निफ्टी 128 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957 पर था। व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,310 शेयर हरे निशान में, 2,663 शेयर लाल निशान में और 111 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

ये भी पढ़ें -

मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 266 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 51,529 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 1.91 प्रतिशत गिरकर 16,008 पर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, व्यापक बाजारों में बिकवाली जारी रही, लेकिन बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की अगुआई में फ्रंटलाइन इंडेक्स में तेजी आई।

किन सेक्टरों में हुई बिकवाली

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर ने कहा, "दिन के दौरान मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने अपने नुकसान की भरपाई कर ली, हालांकि, वे उच्च स्तर पर टिक नहीं पाए।" ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं, आईटी, फार्मा, एनर्जी और मीडिया इंडेक्स पर दबाव था।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, जोमैटो और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। सन फार्मा, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईटीसी, एचसीएल टेक, नेस्ले और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।

सोमवार को आई थी गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही निचले स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 824 अंक या 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,366 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 263 अंक या 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,829 पर बंद हुआ। 6 जून के बाद यह पहला मौका था, जब बाजार इन स्तरों के करीब बंद हुए। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article