ईरान युद्ध के बाद अब टैरिफ बम फोड़ेंगे ट्रंप, US ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेन्ट ने बता दी तारीख

ईरान युद्ध से परेशान दुनिया पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से पूरी दुनिया परेशान है। अपने कार्यकाल के शुरुआत से लेकर अबतक उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे दुनियाभर में उथल-पुथल है। करीब दो महीने से ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल से लेकर गैस की किल्लत है। अब ट्रंप एक बार फिर से टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में है। इसकी जानकारी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दी है। ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए बड़े टैरिफ जुलाई में फिर से उसी स्तर पर बहाल किए जा सकते हैं, जिस स्तर पर वे तब थे जब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने उनमें से ज्यादातर को रद्द नहीं किया था।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

मंगलवार को वाशिंगटन में वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक कार्यक्रम में बेसेंट ने कहा कि टैरिफ नीति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से हमें एक झटका लगा था, लेकिन हम 'सेक्शन 301' के तहत अध्ययन लागू करेंगे या करवाएंगे, इसलिए जुलाई की शुरुआत तक टैरिफ फिर से अपने पिछले स्तर पर वापस आ सकते हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी ने कहा कि चूंकि 'सेक्शन 301' के तहत टैरिफ लगाने के अधिकार की अदालतों में पहले ही जांच हो चुकी है, इसलिए इससे व्यवसायों को ज्यादा स्पष्टता मिलती है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, कॉर्पोरेट जगत के नेता अब पूंजीगत खर्चों के संबंध में योजना बनाना और ज्यादा सोच-समझकर फैसले लेना शुरू कर सकते हैं।

End of Feed