बिजनेस

Tata Capital IPO: टाटा टेक के बाद TATA ग्रुप ला रहा एक और IPO, पैसा रखें तैयार, जल्द लिस्ट होगी टाटा कैपिटल

Tata Group New IPO: टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल का 2 बिलियन डॉलर का IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी खबर से टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर में तेजी आई।

Image

टाटा कैपिटल का आएगा IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कैपिटल का आएगा IPO
  • टाटा ग्रुप ने शुरू की तैयारी
  • जनवरी 2025 में आगे बढ़ेगी प्रोसेस

Tata Group New IPO: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर में मंगलवार को तेजी आई। करीब 3 बजे ये BSE पर 4.4 फीसदी की मजबूती के साथ 6818 रु पर पहुंच गया। दरअसल टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल का 2 बिलियन डॉलर का IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी खबर से टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर में तेजी आई। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप ने हाल ही में कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद टाटा कैपिटल के आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है और जनवरी तक और बैंकरों की नियुक्ति की भी योजना है।

ये भी पढ़ें -

RBI के नियमों के तहत लिस्टिंग जरूरी

RBI के नियमों के अनुसार, टाटा संस और टाटा कैपिटल को अपर-लेयर NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) माना जाता है और उन्हें सितंबर 2025 तक शेयर लिस्ट करना जरूरी है। टाटा कैपिटल में टाटा संस की लगभग 93% हिस्सेदारी है।

नॉन-लिस्टेड बाजार में टाटा कैपिटल के शेयर की कीमत

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार नॉन-लिस्टेड बाजार में, टाटा कैपिटल के शेयर की कीमत पिछले साल दिसंबर में 450 रुपये से बढ़कर अब 900 रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 3.74 अरब आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या के आधार पर इसकी वैल्यूएशन 3.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी है।

टाटा टेक के बाद टाटा ग्रुप का पहला IPO

अगर टाटा कैपिटल का आईपीओ आता है तो यह टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा कैपिटल के शेयरों की नॉन-लिस्टेड बाजार में भारी मांग देखी जा रही है और इसका रेट 1,100 रुपये से ऊपर तक पहुंचा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article