बिजनेस

Vodafone Idea Share: VI में तेजी से हो रहे खुश! बाजार बंद होने के बाद आई ये बड़ी खबर, कल हो सकता है उलटफेर?

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को ₹1 लाख करोड़ AGR बकाया माफ होने की खबर पर स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा कि उसे सरकार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यही वजह है कि कल मंगलवार को इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Image

वोडाफोन-आइडिया शेयर प्राइस।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को सोमवार को ₹1 लाख करोड़ AGR बकाया माफ होने की खबरे बड़ी चर्चा में रहीं। इसी वजह से आज शेयर में गजब की तेजी देखने को मिली। हालांकि अब वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा कि उसे सरकार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यही वजह है कि कल मंगलवार को इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।

AGR बकाया पर क्या थी रिपोर्ट

IIFL सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार AGR बकाया में आंशिक राहत देने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो इससे भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बकाए में क्रमशः ₹38,000 करोड़ और ₹52,000 करोड़ की कमी आ सकती है।

बजट 2025 में राहत की उम्मीद

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि यह राहत 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में घोषित की जा सकती है। IIFL सिक्योरिटीज ने कहा कि AGR राहत के बाद भारती एयरटेल के प्रति शेयर में ₹62, वोडाफोन आइडिया में ₹7, और भारती हेक्साकॉम में ₹29 का उछाल आ सकता है।

AGR राहत और बैंक गारंटी माफी से वोडाफोन आइडिया को ₹25,000 करोड़ का कर्ज जुटाने और FY27 तक ₹50,000-55,000 करोड़ का कैपेक्स कार्यक्रम पूरा करने में मदद मिलेगी। हालांकि, IIFL सिक्योरिटीज का मानना है कि राहत के बावजूद कंपनी के सामने कैश फ्लो की चुनौती बनी रहेगी।

बकाया इक्वीटी में बदलेगी?

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सरकार वोडाफोन आइडिया के कुछ बकाए को इक्विटी में बदल सकती है। इससे स्टॉक में शॉर्ट-टर्म तेजी देखने को मिल सकती है। IIFL के मुताबिक, AGR राहत के बाद वोडाफोन आइडिया का मार्च 2026 का फेयर वैल्यू ₹10 प्रति शेयर आ सकता है।

शेयर बाजार में वोडाफोन आइडिया का प्रदर्शन

AGR राहत की खबरों के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर सोमवार को 9.22% बढ़कर ₹9.95 पर बंद हुए। वहीं, बाजार में 22 विश्लेषकों में से 13 ने इसे 'सेल', 5 ने 'होल्ड' और 4 ने 'बाय' की सिफारिश दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया का AGR बकाया करीब ₹80,000 करोड़ है, जबकि भारती एयरटेल का बकाया ₹42,000 करोड़ के करीब है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article