बिजनेस

Amul Milk Price: मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाए, नई कीमत एक मई से होगी लागू

Amul Milk Price: मदर डेयरी के बाद अमूल मिल्क ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अपने दूध की कीमत में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि की है। दूध की नई कीमतें एक मई यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने अमूल बुफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क के दाम बढ़ाए हैं।

Image

अमूल ने अपने दूध के दाम बढ़ाए।

Amul Milk Price: मदर डेयरी के बाद अमूल मिल्क ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अपने दूध की कीमत में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि की है। दूध की नई कीमतें एक मई यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने अमूल बुफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क के दाम बढ़ाए हैं।

प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है मदर डेयरी

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी और अमूल दोनों बड़ी कंपनियां हैं। प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने मंगलवार को कच्चे माल पर बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। मदर डेयरी अपने आउटलेट, दुकानदारों और ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। मदर डेयरी का दूध उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बेचा जाता है।

मदर डेयरी के सभी तरह के दूध के दाम बढ़े

मदर डेयरी के एक अधिकारी ने मंगलवार देर रात कहा, ‘खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निटपने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया। खरीद पर लागत पिछले कुछ महीनों में चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है।’अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में वृद्धि मुख्य रूप से गर्मी के जल्दी आने और लू जैसी स्थिति बनने के कारण हुई है। मदर डेयरी अपने खुदरा मूल्य का 70-80 प्रतिशत डेयरी (दुग्ध) कृषकों को देती है।

दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (थोक) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। फुल-क्रीम दूध (पाउच) और टोंड दूध (पाउच) की कीमत एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर क्रमश: 69 रुपये प्रति लीटर और 57 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं।

डबल-टोंड दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा

डबल-टोंड दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने 500 मिली लीटर के छोटे पैक में फुल-क्रीम, टोंड, डबल-टोंड और गाय के दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आधा लीटर फुल-क्रीम दूध की कीमत 35 रुपये, टोंड दूध की कीमत 29 रुपये, डबल-टोंड की कीमत 26 रुपये और गाय के दूध की कीमत 30 रुपये होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article