बिजनेस

IPO Listing Today: एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर की शानदार लिस्टिंग, कराया 37% तक का फायदा

Emcure Pharmaceuticals and Bansal Wire: बंसल वायर का शेयर 256 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 352.05 रु पर लिस्ट हुआ। इसका शेयर 37.5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है।

Image

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर की शानदार लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर की लिस्टिंग
  • दिया 3.57% तक का रिटर्न
  • लिस्टिंग के बाद गिरा बंसल वायर का शेयर

Emcure Pharmaceuticals and Bansal Wire Listing: आज शेयर बाजार में दो नई कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। इनमें एमक्योर फार्मास्युटिकल्स और बंसल वायर शामिल हैं। दोनों ही कंपनियों के शेयर अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। पहले बात करते हैं एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की। इसका शेयर BSE पर 1325.05 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि इसके IPO में शेयरों का फाइनल प्राइस 1008 रु फिक्स हुआ था। यानी इसकी लिस्टिंग 31.45 फीसदी प्रीमियम पर हुई। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस (1008 रु) के मुकाबले 347.65 रु या 34.49 फीसदी की मजबूती के साथ 1355.65 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

बंसल वायर की लिस्टिंग

बंसल वायर का शेयर 256 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 352.05 रु पर लिस्ट हुआ। इसका शेयर 37.5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 88.20 रु या 34.45 फीसदी की मजबूती के साथ 344.20 रु पर है। लिस्टिंग के बाद शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

आईपीओ की डिटेल

बंसल वायर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 03 जुलाई को खुलकर 05 जुलाई को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 243-256 रु था। जबकि लॉट साइज 58 शेयरों की थी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 745 करोड़ रु जुटाए।

एम्क्योर का आईपीओ भी 03 जुलाई को खुलकर 05 जुलाई को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 960-1008 रु था। जबकि लॉट साइज 14 शेयरों की थी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 1952.03 करोड़ रु जुटाए।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article