FII के बाद घरेलू निवेशक भी बाजार से रूठे, 16 महीने के निचले स्तर पर DII इनफ्लो, कहां जा रहा पैसा?

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते भारतीय बाजार पिछले 6 महीने से एक ही जगह रुका हुआ है। अब घरेलू निवेशकों ने भी मुंह फेर लिया है। DII इनफ्लो 16 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

FII and DII Inflow : अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ विदेशी निवेशक (FII) ही भारतीय शेयर बाजार से दूरी बना रहे हैं, तो अब एक और संकेत सामने आया है। जुलाई में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी भी 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या घरेलू निवेशकों का भरोसा भी बाजार से उठने लगा है या फिर इसके पीछे कोई दूसरी कहानी है?

FII and DII Inflow

विदेशी निवेशकों के बाद घरेलू निवेशकों का निवेश घटा

दरअसल, बाजार छोड़ने की बजाय DII ने अपना फोकस बदल दिया है। पैसा अब शेयर बाजार के बजाय आईपीओ (IPO) और क्यूआईपी (QIP) जैसे प्राइमरी मार्केट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, पश्चिम एशिया में तनाव और कंपनियों के तिमाही नतीजों ने भी फंड मैनेजरों को फिलहाल सतर्क कर दिया है।

End of Feed