बिजनेस

Reliance Retail में ADIA करेगी 4,966 करोड़ का निवेश, जानें डील की बड़ी बातें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 16, 2023, 02:27 PM IST

Reliance Retail Investment: एडीआईए को रिलायंस रिटेल में निवेश के बदले कंपनी का 0.59 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑथोरिटी (ADIA)) अपनी सहायक कंपनी के जरिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 4,966.80 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।

Image

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑथोरिटी की ओर से आआरवीएल में 8.381 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

Photo : iStock

Reliance Retail Investment: अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑथोरिटी (ADIA)) अपनी सहायक कंपनी के जरिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 4,966.80 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑथोरिटी की ओर से आरआरवीएल में 8.381 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस इक्विटी वैल्यू के हिसाब से आरआरवीएल देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है।

रिलायंस में खरीदी 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी

एडीआईए को रिलायंस रिटेल में निवेश के बदले कंपनी का 0.59 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। इस मौके पर रिलायंस रिटेल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा मुकेश अबांनी ने कहा कि हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिडेट में एक निवेशक के रूप में एडीआईए के निवेश से काफी खुश हैं। एडीएआई का आरआरवीएल में निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था और रिलायंस रिटेल में उनके विश्वास को दिखाता है।

QIA ने किया निवेश

इससे पहले कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने एक प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए 8,278 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस रिटेल में किया है। रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) द्वारा 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर 8,278 करोड़ रुपये (एक बिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करके लगभग 1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का जिक्र करते हुए, मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम में कहा था कि कंपनी का मूल्यांकन तीन साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है।

रिलायंस रिटेल में एडीआईए, क्यूआईए के अलावा सिल्वर लेक, केकेआर, मुबाडाला, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, जीआईसी, टीपीजी, जनरल अटलांटिक और सऊदी अरब की ओर से भी निवेश किया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article