Adani Wilmar Stock Price: मंगलवार को अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर में तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर 309.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 314.30 रु पर खुला। करीब 2 बजे यह 10.80 रु या 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 320.70 रु पर है। बीते 5 दिनों में यह शेयर 8.02 फीसदी मजबूत हुआ है।
अडानी विल्मर स्टॉक में तेजी
52 हफ्तों का निचला स्तर
सोमवार को अडानी विल्मर का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। बीएसई (BSE) डेटा के अनुसार सोमवार को कंपनी का शेयर 286.70 रु तक गिरा था, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।
क्या है अडानी विल्मर का बिजनेस
अडानी विल्मर एक मल्टीनेशनल फूड और बेवरेजेज ग्रुप है। यह अडानी एंटरप्राइजेज और विल्मर इंटरनेशनल के बीच एक जॉइंट वेंचर है और भारत में पाम ऑयल की सबसे बड़ी प्रॉसेसर है। कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर अहमदाबाद, भारत में है।
अडानी विल्मर के नतीजे
अडानी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 130.73 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में इसे 48.76 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 78.92 करोड़ रु का शुद्ध घाटा हुआ था।
2023 में 47 फीसदी गिरा शेयर
- बीते एक महीने में यह 1 फीसदी गिरा है
- 6 महीनों में अडानी विल्मर के शेयर में 27.77 फीसदी और 2023 में अब तक करीब 47 फीसदी की गिरावट आई है
- बीते एक साल में यह 48 फीसदी फिसला है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
