Adani Ports Share Price: अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 5% की तेजी, जबरदस्त Q4 नतीजों पर बाजार का भरोसा, मिला इतना टारगेट

Adani Ports Share Price Target: अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 5% की तेजी देखने को मिली है, जिसकी मुख्य वजह कंपनी के शानदार Q4 नतीजे हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50% बढ़कर 3,023 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इनकम 8,769 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने शेयर पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 1810 रुपये तय किया है। कंपनी ने 350% डिविडेंड की भी घोषणा की है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Adani Ports Share Price: अडानी पोर्ट्स (Adani Ports and Special Economic Zone) ने मार्च 2025 तिमाही के रिजल्ट में जबरदस्त रिजल्ट हासिल किए हैं। कंपनी का समेकित मुनाफा लाभ 50 फीसदी बढ़कर 3,023.10 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,014.77 करोड़ रुपये था। टोटल इनकम 8,769.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में शानदार बढ़ोतरी है।

Adani Ports Share Price Target

अडानी पोर्ट्स शेयर प्राइस टारगेट।

ब्रोकरेज फर्म Nuvama का क्या है अनुमान

ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और वैश्विक विस्तार योजनाओं को देखते हुए 'BUY' रेटिंग दी है। फर्म ने FY25-28 के लिए राजस्व/EBITDA/PAT में क्रमशः 19 फीसदी / 14 फीसदी / 16 फीसदी CAGR की संभावना जताई है। शेयर का नया टारगेट प्राइस 1810 रुपये तय किया गया है।

End of Feed