Adani Ports Share Price: अडानी पोर्ट्स (Adani Ports and Special Economic Zone) ने मार्च 2025 तिमाही के रिजल्ट में जबरदस्त रिजल्ट हासिल किए हैं। कंपनी का समेकित मुनाफा लाभ 50 फीसदी बढ़कर 3,023.10 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,014.77 करोड़ रुपये था। टोटल इनकम 8,769.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में शानदार बढ़ोतरी है।
ब्रोकरेज फर्म Nuvama का क्या है अनुमान
ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और वैश्विक विस्तार योजनाओं को देखते हुए 'BUY' रेटिंग दी है। फर्म ने FY25-28 के लिए राजस्व/EBITDA/PAT में क्रमशः 19 फीसदी / 14 फीसदी / 16 फीसदी CAGR की संभावना जताई है। शेयर का नया टारगेट प्राइस 1810 रुपये तय किया गया है।
Adani Ports ने किया 350 फीसदी डिविडेंड का ऐलान
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹7 (350 फीसदी) का डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा।
Adani Ports शेयर परफॉर्मेंस: लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न
Adani Ports के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 1 महीने में शेयर ने 6.27 फीसदी और 3 महीने में 17.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, 2 साल की अवधि में यह रिटर्न 86.62 फीसदी तक पहुंच गया है। 5 साल में Adani Ports के शेयरों ने 338.16 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि 10 साल में यह आंकड़ा 300.36 फीसदी का रहा है। यह परफॉर्मेंस दर्शाता है कि कंपनी ने समय के साथ निवेशकों का विश्वास जीता है और लंबी अवधि के लिए एक मजबूत निवेश विकल्प साबित हुई है।
Adani Ports बोनस इतिहास और डिविडेंड यील्ड
कंपनी ने अब तक कभी बोनस शेयर जारी नहीं किए हैं। मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से डिविडेंड यील्ड 0.47 फीसदी है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
