Adani FY25 Financial Results: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 50% की वृद्धि के साथ 3,023.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,014.77 करोड़ रुपये था।
कुल आय और व्यय में भी इजाफा
कंपनी की कुल आय 8,769.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक है। वहीं, खर्च में भी वृद्धि देखी गई, जो इस तिमाही में 5,382.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 4,450.52 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष का आंकड़ा
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में अदाणी पोर्ट्स का शुद्ध मुनाफा 11,061.26 करोड़ रुपये रहा, जो कि 2023-24 के 8,103.99 करोड़ रुपये से लगभग 36% अधिक है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
भाषा इनपुट के साथ
