Adani Ports का डेलॉयट जल्द छोड़ सकती है साथ, ट्रांजैक्शन पर उठे थे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 08:45 AM IST

Adani Ports Auditor: अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की ऑडिटर, डेलॉयट हास्किन्स एंड सेल्स एलएलपी (Deloitte Haskins & Sells LLP) अपने पद से इस्तीफा दे सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बात कही गई है।

Adani Ports Auditor: अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की ऑडिटर, डेलॉयट हास्किन्स एंड सेल्स एलएलपी (Deloitte Haskins & Sells LLP) अपने पद से इस्तीफा दे सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बात कही गई है। अगर ऐसा होता है तो अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अकाउंटिंग क्वालिटी की चिंताए बढ़ सकती है।

Adani Ports Auditor Deloitte

अदाणी पोर्ट्स

डेलॉयट, दुनिया की 4 सबसे बड़ी अकाउंटिंग फर्मों में से एक

रिपोर्ट के मुताबिक, डेलॉयट हॉस्किन्स ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन को अपनी इस्तीफे की योजना के बारे में बता दिया है और आने वाले दिनों में इस मामले में आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है। डेलॉयट, दुनिया की 4 सबसे बड़ी अकाउंटिंग फर्मों में से एक है। इसकी भारतीय यूनिट ने मई में अदाणी पोर्ट्स और तीन संस्थाओं के बीच एक ट्रांजैक्शन पर सवाल उठाए थे, जिसे अदाणी ग्रुप ने अनरिलेटेज पार्टी ट्रांजैक्शन बताया था।

End of Feed