अडानी ने फिर लगाई लंबी छलांग, टॉप 20 अमीरों की सूची में हुई वापसी; इस स्थान पर पहुंचे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 11:17 PM IST

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल बहुत ही खराब हो गया था, जिसके कारण अडानी की संपत्ति में भी काफी गिरावट देखी गई थी। अडानी को इस रिपोर्ट की वजह से इतना घाटा हुई कि ये अमीरों की सूची में पहले टॉप 10 से बाहर हुए और फिर टॉप 20 से भी आउट हो गए थे।

अडानी ग्रुप (Adani Group) के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति एक बार फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को एक बार फिर से वो टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए। अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल के बाद से उनकी संपत्ति एक ही दिन में काफी बढ़ गई है।

किस स्थान पर पहुंचे

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में फिर से प्रवेश कर लिया है। अभी वो इस लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। 7 फरवरी को अदानी समूह के शेयरों में बढ़ोतरी के बाद, गौतम अडानी की संपत्ति में 463 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।

End of Feed