बिजनेस

Adani Group: छत्तीसगढ़ में अडानी का मेगा प्लान, 75000 करोड़ के निवेश से किस सेक्टर को मिलेगा फायदा

Chhattisgarh Industrial Development: छत्तीसगढ़ में अदाणी ग्रुप का 75,000 करोड़ का निवेश। ऊर्जा, सीमेंट और सामाजिक विकास योजनाओं में होगा बड़ा विस्तार। जानें इस निवेश से राज्य को क्या फायदा मिलेगा।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Adani investment in Chhattisgarh: अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में अपने ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश से रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स का विस्तार होगा। यह विस्तार राज्य की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की बढ़ोतरी करेगा। यह घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने की।

सीमेंट उद्योग में 5,000 करोड़ का विस्तार

छत्तीसगढ़ में सीमेंट प्लांट्स के विस्तार के लिए ग्रुप 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। यह निवेश राज्य के उद्योग और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।

सामाजिक विकास के लिए 10,000 करोड़ का निवेश

अडानी फाउंडेशन अगले चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस योजना के तहत राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई परियोजनाओं पर चर्चा

बैठक में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह कदम राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर उत्पन्न करेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article