Sri Lankan Port Project: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंकाई बंदरगाह परियोजना के फाइनेंसिंग के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा और इसके लिए अमेरिकी फाइनेंशिंग का अनुरोध वापस ले लिया गया है।
कोलंबो बंदरगाह परियोजना पर अडानी ग्रुप ने बदला मूड
मंगलवार देर शाम एक्सचेंज को दी गई सूचना में ‘अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ ने कहा कि परियोजना ‘अगले साल की शुरुआत तक चालू होने की राह पर है।’ उसने कहा कि कंपनी अपनी पूंजी प्रबंधन रणनीति के अनुरूप ‘आंतरिक स्रोतों’ के माध्यम से परियोजना का फाइनेंस करेगी।
कंपनी ने कहा कि उसने 2023 के लिए अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) से फाइनेंसिंग के लिए किया अपना अनुरोध वापस ले लिया है।
